भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट सिकटी, एक संवाददाता।सिकटी थाना क्षेत्र के खोराागाछ का युवक पंकज कुमार राम की हत्या कर ठेंगापुर स्थित पड़रिया बकरा घाट किनारे बालू में दफन करने के मामले में मृतका की मां शांति देवी के आवेदन पर एक नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यहां बता दें कि सोमवार शाम बरदाहा में जागरण देखने निकले खोरागाछ के रामटहल राम के 18 वर्षीय बेटे पंकज कुमार राम का शव बुधवार की शाम बालू के अंदर दफन मिला था। शांति देवी ने बताया कि पंकज सोमवार 19 अक्टूबर की शाम चार-पांच दोस्तों के साथ बरदाहा में जागरण देखने गया था। यह भी पढ़ें- Araria News: दशहरा मेला देखने गये युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे दफनाया उसी शाम 8 बजे उसकी बहन से उसकी फोन पर बात हुई थी, लेकिन बातचीत के दौरान ही...