Bhagalpur News: अररिया:नरपतगंज के राजगंज में जिला प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। पटना से अररिया जाने के क्रम में शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का भाजपा नेता संजीव पासवान के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंच कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की भी जानकारी लेते हुए धरातल पर संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव पासवान, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राजीव कुमार सहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.