भागलपुर, नवम्बर 16 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के पहुंसी में अमित भगत को दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या के मामले में एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अमित के हत्या के दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना से एक-दो दिन पहले चार लोगों के पुतले बनाकर उनका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया था। वायरल वीडियो एक दबंग पैक्स अध्यक्ष सहित चार पांच लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है। अब इस वीडियो को हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : इंडो-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अररिया पुलिस की घेराबंदी तेज हालांकि वीडियो की सत्यता और हत्या से इसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 'हिन्दुस्तान' भी इस वायर...