भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्री दादी जी सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय भादो अमावस्या उत्सव मेला 2026 का आयोजन गुरुवार को शुरू हुआ। श्री रानी सती दादी मंदिर चुनिहारी टोला में आयोजित मंगल पाठ में सोनू-मोनू ने पाठ का वाचन किया। रात्रि में जागरण एवं ज्योत पूजन का आयोजन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया। दादी भक्त 500 महिलाओं के द्वारा चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव, मेहंदी उत्सव व फूल उत्सव किए गए। चांद झुनझुनवाला ने बताया कि आयोजन में भागलपुर, नवगछिया, सुल्तानगंज, बौंसी आदि स्थानों पर से भी दादी भक्त शामिल हुए। 11 सितंबर को दादी का विशेष पूजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रानी सती दादी महोत्सव में झूमे श्रद्धालु आयोजन की तैयारी में समिति के अध्यक्ष अनिल खेतान, महामंत्री ओमप्रकाश कानोडिया, अरुण...