भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: कजरैली, संवाददाता। क्षेत्र में धान की रोपाई कम वर्षा होने से प्रभावित हो रही है। वहीं अन्नदाता किसान अपने खुद के संसाधनों (जैसे मोटर) पर निर्भर हैं, लेकिन अमरपुर फीडर से लगातार बिजली कटौती की समस्या से परेशान हैं। सरकार द्वारा किसानों को समुचित बिजली आपूर्ति के ऐलान के विपरीत, बांका के अमरपुर फीडर से 10 से 15 घंटे बिजली कटौती की जा रही है, जिससे धान की रोपाई में किसानों को भारी परेशानी हो रही है।

किसानों की समस्याएँ बंधाव के किसान मुरली प्रसाद सिंह, हाजीपुर के विनोद कुमार, रतनगंज के मुनेश्वर साह, मोहनपुर के सुरेंद्र प्रसाद और नारायणपुर के पंकज कुमार बताते हैं कि वर्षा में कमी के बावजूद किसान बिजली मोटर से धान की रोपाई शुरू करने में लगे हैं। लेकिन अमरपुर फीडर से पिछले महीने से लगातार बिजली कटौती की जा ...