भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर। राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस 2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर बुधवार को जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने समीक्षा भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से संबंधित वर्तमान समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने एनएपीएस 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों से कहा कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 एवं एनएपीएस के प्रावधानों के अनुरूप अधिकाधिक प्रशिक्षुओं को नियोजित करना सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...