भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नवगछिया के सीओ संतोष कुमार सुमन पर निलंबन की तलवार लटक गई। डीएम ने उनके खिलाफ सरकार से शिकायत की है। सीओ पर सात गंभीर आरोप लगाते हुए प्रपत्र ''क'' गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अनुशंसा की गई है। आरोपपत्र के मुताबिक, अंचल अधिकारी द्वारा अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत अपात्र लाभुकों को वासभूमि बंदोबस्ती के लिए प्रस्ताव देने, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध अत्यंत न्यून उपलब्धि एवं लंबित मामलों के निष्पादन में शिथिलता बरतने, जिला स्तरीय सहयोग सेल के आवेदनों के निष्पादन में भ्रामक एवं उदासीन रवैया अपनाने, एक ही खाता-खसरा से संबंधित दाखिल-खारिज मामलों में विरोधाभासी आदेश पारित करने एवं नियमों के विरुद्ध जाकर अस्वीकृत वाद को स्वीकृत करने एवं अन्य आरोप हैं।

हिं...