भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से गत जून माह में अपहृत लड़की को पुलिस ने भागलपुर से बरामद कर लिया है। मामले का आरोपित अब भी फरार है। लड़की के परिजनों ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की की अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...