Bhagalpur News: अपहरण की सूचना निकली झूठी, होटल के बाथरूम से शराब के नशे में मिला शिक्षा विभाग का क्लर्क
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट धरहरा थाना को अपहरण की सूचना देकर पुलिस को आधी रात तक दौड़ाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जमालपुर में छापेमारी की। वहां कथित अपहृत शिक्षा विभाग का एक क्लर्क होटल के बाथरूम में शराब के नशे में मिला। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार सोमवार की रात करीब 11:30 बजे धरहरा थाना के सरकारी नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके भाई मनीष कुमार धरहरा थाना क्षेत्र केअमारी गांव निवासी जो शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। उसने कहा कि उसका भाई बाथरूम में छिपकर रोते हुए फोन कर जान बचाने की गुहार लगा रहा है। सूचना को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.