भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लालूचक इलाके से मंगलवार देर रात ढाई बजे ढाई साल के मासूम आदित्य कुमार का सोए में बदमाशों ने अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह बच्चे के चाचा शौच के लिए श्रीरामपुर घाट की तरफ गए थे, तभी उनकी नजर बच्चे के शव पर पड़ी। जो पानी में रहने के कारण काफी फूल गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। परिजन भी बच्चे का शव मिलने की सूचना पर वहां पहुंचे और बच्चे की पहचान की। इसके पूर्व घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने बच्चे के अपहरण का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाकर इसकी लिखित शिकायत नाथनगर थाने में की थी। प्रथम दृष्टया बच्चे की दाहिनी आंख में जख्म दिखाई दे रहा था। ऐसा लग रहा था कि उसके सिर पर लोहे की कील ठोकी गई हो। हालांकि पुलिस और एफएसएल की प्रारंभिक जांच में...