भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। पुलिस उप-महानिरीक्षक , कोसी क्षेत्र डॉ कुमार आशीष द्वारा शुक्रवार को सौरबाजार थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह , सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना में संधारित पंजियों और संचिकाओं को समुचित तरीके से संधारित कर अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर अगले महीने निष्पादन के लिए लक्ष्य तय किया गया। कोसी डीआईजी ने सौरबाजार थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने लंबित पुरानी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने का ...