Bhagalpur News: अनियंत्रित हाईवा ने महिला को कुचला, मौत
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। नारायणपुर-भरतखंड मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव में एनएच 31 पर हुई। मृतका की पहचान बलहा गांव निवासी जाहिर अली की पत्नी अशरुन खातून (करीब 42 साल) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवा का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो. ग्यास अली, मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह, मो. अकरम अली, मो. शमशूल हक उर्फ कारे अली सहित कई लोग मौजूद थे। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.