Bhagalpur News: अनियंत्रित बाइक घर में घुसी, दो सवार घायल
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। प्रखंड के पैन गांव के पास गुरुवार की दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क किनारे बने झोपड़ी के चदरे को फाड़ते हुए घर में प्रवेश कर गया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज ले गए। वहां बाइक चालक की पहचान थाना क्षेत्र के बिसौनी पावर हाउस के समीप रहने वाले रजनीश कुमार एवं संजीव कुमार के रूप में हुई। चिकित्सकों ने उन्हें मायागंज भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.