Bhagalpur News: अनाथालय में पठन सामग्री और कपड़े का वितरण
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड चार स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में शनिवार को गरीब असहाय बच्चों के बीच दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर नए वस्त्र व पठन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अभिषेक बाजोरिया ने 100 टी-शर्ट और महादेव एनक्लेव के जीएम सुशील सारस्वत ने बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन-पेंसिल दिए। नए वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखी। मौके पर नाथनगर के सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, पीएसआई शीतल कुमारी, अध्यक्ष सजय झा, टिंकू यादव, दीपराज भारती, भोजल पासवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.