भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता सात साल बाद भागलपुर के फिर से पुलिस जोन बनने पर एक तरफ जहां फिल्ड पुलिसिंग और सुदृढ़ होगी वहीं जोन के किसी भी जिले में वीआईपी मूवमेंट को लेकर अतिरिक्त पुलिस के लिए पुलिस मुख्यालय पर निर्भरता भी कम होगी। जिला और रेंज ट्रांसफर में सहूलियत होगी। खास बात यह भी है कि एक की रेंज के विभिन्न जिलों में पांच-पांच साल की कार्य अवधि पूरी कर उसी रेंज में 15 से 20 साल तक बने रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपना बैग अब तैयार रखना होगा क्योंकि रेंज ट्रांसफर का अधिकार अब जोनल आईजी को होगा。

महत्वपूर्ण बिंदु इन महत्वपूर्ण बिंदु का गणित समझिए अभी तक रेंज के जिलों में इस तरह पांच-पांच साल से जमे हुए हैं कई पुलिस वाले- पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के तबादले के नियम की बात क...