भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के 70 अतिथि शिक्षकों के संघर्ष, पीड़ा और अधिकारों की लड़ाई अब एक पुस्तक के रूप में सामने आई है। लेखक डॉ. अतुल समीरन की पुस्तक '70 शिक्षक या 70 अपराधी?' का शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर विमोचन किया गया। ​इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पुस्तक का विमोचन किसी मुख्य अतिथि या पदाधिकारी से कराने के बजाय सभी 70 अतिथि शिक्षकों ने खुद एक साथ मिलकर किया। इस अनूठे सामूहिक विमोचन के जरिए शिक्षकों ने यह संदेश दिया कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी 70 शिक्षकों के स्वाभिमान और संघर्ष का जीवंत दस्तावेज है। पुस्तक में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर वेतन भुगतान की समस्याओं, प्रशासनिक उपेक्षा और न्याय की लंबी प्रतीक्षा के अनुभवों को बेहद भावनात्म...