Bhagalpur News: अतिक्रमण में घिरी नहर, सफाई पर उठे सवाल
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: कहरा से विजय झा की रिपोर्ट सीमावर्ती बारा पंचायत से महादेव भरना की ओर जाने वाली नहर की शाखा की सफाई और जीर्णोद्धार कराया गया है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से किसानों ने इस कार्य पर सवाल उठाए हैं। किसानों का कहना है कि करीब ढाई दशक पहले बनी इस शाखा में आज तक पानी का डिस्चार्ज नहीं हुआ। दो वर्ष पहले भी मनरेगा से सफाई कराई गई थी, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिला। महादेव भरना टोला में लंबी दूरी तक नहर की जमीन पर घर बना लिए गए हैं और बांध को समतल कर खेत बना दिया गया है। इसके बावजूद विभाग ने अतिक्रमण हटाने की पहल नहीं की। किसानों का कहना है कि नहर का तल खेत के बराबर ऊंचा होना चाहिए और जगह-जगह ह्यूम पाइप लगाए जाने चाहिए, ताकि सिंचाई संभव हो सके। उनका दावा है कि सही तरीके से जीर्णोद्धार और अतिक्रमण हटने पर मुरल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.