भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। वाहन से अजगैवीनाथ मंदिर आने-जाने के लिए सड़क मार्ग, शनिवार से पानी हटने के बाद चालू हो गया है। अब भक्त अपने वाहन से मंदिर आना-जाना प्रारंभ कर चुके हैं। कच्ची सीढ़ी घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान करना शुरू कर दिए हैं। मंदिर घाट पर भी स्नान की सुविधा बहाल हो गई है। बैरिकेडिंग नहीं रहने से श्रद्धालु भोलेनाथ के भरोसे गंगा स्नान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...