भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी श्रावणी मेला के दौरान अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा सभी चालू नलकूपों का नियमित संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक आवश्यकता की स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए दो स्टैंडबाय नलकूप भी तैयार रखे गए हैं। प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह डीसीएलआर अपेक्षा मोदी ने बताया कि मंदिर परिसर से सटे पुल के दूसरी ओर, दूधिया घाट के समीप तथा पीएचईडी द्वारा निर्मित वीआईपी शौचालय के पास स्थित अतिरिक्त नलकूप भी सुचारू रूप से कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेला की तैयारियों का अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण वर्तमान म...