भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस से चार किलोग्राम गांजा के साथ राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद के अनुसार ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आई थी। ट्रेन से उतरने के बाद चार किलोग्राम गांजा से भरे पिट्ठू बैग को लेकर प्लेटफॉर्म संख्या चार पर चला गया। इस प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर पटना जिला के गनियामा थानाक्षेत्र के दनारा गांव निवासी मिथिलेश कुमार (29 वर्ष) के पास टिकट भी नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गांजा अगरतला-गुवाहाटी से पटना ले जा रहा था। पुलिस के बयान पर केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...