Bhagalpur News: अकबरनगर स्टेशन पर गंदगी देख भड़के सीनियर डीसीएम
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने बुधवार को अकबरनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर और शौचालयों में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल के लिए लगाए गए प्याऊ, फिल्टर कूलर, शौचालय, प्रतीक्षारत यात्रियों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन मास्टर को निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर, शौचालय और यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी करें। हर हाल में स्टेशन परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला को लेकर लगाए गए 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.