भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता । अकबरनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुर्की के वारंटी कपिलदेव पासवान, पिता बहादुर पासवान, निवासी अकबरनगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ एसीजीएम भागलपुर के न्यायालय में सीआर कंप्लेंट 2023 का मामला दर्ज है, जिसमें न्यायालय से कुर्की का वारंट जारी था। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि वारंटी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...