Bhagalpur News: अकबरनगर में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में लापता युवक दुर्गेश कुमार का शव बरामद होने के मामले में अकबरनगर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में नामजद दो अभियुक्तों अभिषेक कुमार और दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि दुर्गेश कुमार के परिजनों ने अकबरनगर थाने में आवेदन देकर बताया था कि वह तीन नवंबर 2026 को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अकबरनगर थाना में दिनांक चार नवंबर 2026 को तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.