भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अकबरनगर, श्रीरामपुर, बसंतपुर, खेरैहिया, इंग्लिश चिचरौंन आदि इलाकों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा तथा भगवान अनंत की कथा सुनी। श्रद्धालुओं ने कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत सूत्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने हाथ में अनंतसूत्र बांधा और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की पूजा कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मनीगाछी:जिले में पारंपरिक रूप से मनायी गई अनंत पूजा यह भी पढ़ें- Bhabua News: श्रद्धापूर्वक की गई भगवान वष्णिु की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- Purnia News: मंदिरों और घरों में हुए पूजा-अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने बांधे चौदह गांठ वाले अनंत धागे

हिंदी हिन्...