Bhagalpur News: अकबरनगर के दियारा में किसानों की फसल डूबीं
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर, इंग्लिश चिचरौन, भवनाथपुर, कसमाबाद, पैन, श्रीरामपुर सहित आसपास के दियारा इलाकों में सोमवार को गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। पानी बढ़ने से दियारा क्षेत्र में लगी किसानों की फसल डूबने लगी है। कई जगहों पर किसानों के बासा भी पानी में समाहित हो गए हैं। मोतीचक, कसमाबाद, दशरसिया, मकंदपुर सहित कई मौजों में पानी बढ़ने से खेतों में लगी फसल डूब गई। फसल के पानी में डूबने से किसानों को अब मवेशियों के चारे की चिंता सताने लगी है। दियारा के कुछ हिस्सों में अभी पानी नहीं पहुंचा है, जहां से किसान नाव के सहारे मवेशियों के लिए चारा ला रहे हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: निचले इलाकों में बाढ़ से हाहाकार, लगातार फैल रहा गंगा का पानी किसानों का कहना है कि अगर एक-दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.