भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुधवार को जलस्तर स्थिर रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे पानी के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। जलस्तर के स्थिर होने से लोगों को अब पानी और बढ़ने की आशंका से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कई निचले इलाकों, बहियार और दियारा क्षेत्रों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। कई ग्रामीण सड़कें जलमग्न रहने से आवागमन प्रभावित है और लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर मामूली घटा, बड़हिया में बाढ़ की विकरालता बरकरार यह भी पढ़ें- Munger News: गंगा खतरे के निशान से अब भी 57 सेंटीमीटर ऊपर, प...