भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अकबरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। अकबरनगर और खेरैहिया मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला से अब तक 15 पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 10 महिला और पांच पुरुष जवान शामिल हैं। अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला से 40 पुलिस बल की मांग की गई थी। फिलहाल 15 जवान उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि शेष पुलिस बल भेजने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरवल में 113 स्थानों पर हो रही दुर्गा पूजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इसके अलावा अकबरनगर थाना में भी पुलिस बल मौ...