भागलपुर, नवम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 03 दिसम्बर, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक दिवसीय अनुभवात्मक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर ने इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। कार्यशाला का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकारों, गरिमा एवं समावेशन के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को संवेदनशील बनाना है। आयोजन के बाद फोटोयुक्त प्रतिवेदन कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...