भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड डीघ के ग्राम सभा सिखापुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का सुंदरीकरण होगा। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, सोनभद्र द्वारा कार्य को सम्पन्न कराया जाएगा। विधायक विपुल दुबे ने रविवार को पूजन किया। मंदिर में विकास कार्यों पर करीब 92 लाख रुपये की लागत आएगी। उक्त धनराशि से परिसर में यात्री हाल, मुख्य गेट, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विकास कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि श्रद्धा, संस्कृति और विकास के इस संगम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कि...