भदोही, नवम्बर 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने निमयों की अनदेखी के आरोपों में 710 दो पहिया तथा 131 चार पहिया सहित कुल 841 वाहनों का चालान किया। उधर, दस लाख चौदह हजार रुपये का समन किया गया। गोपीगंज पुलिस ने कस्बा से एक, कोइरौना ने नगरदह से एक, भदोही कोतवाली ने कस्बा से तीन, हरियांव से एक व्यक्ति समेत कुल छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...