भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 17 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के अनदेखी के आरोपों में 260 दो पहिया तथा 167 चार पहिया सहित कुल 427 वाहनों का चालान किया। साथ ही छह लाख छब्बीस हजार पांच सौ रूपये का समन किया गया। गोपीगंज पुलिस ने थाना परिसर से चार, कोइरौना ने हरिरामपुर से एक, चौरी ने ब्रह्मा आश्रम से दो, औराई ने बाबूसराय से पांच, घोसिया से तीन, महराजगंज से दो लोगों के साथ ही कुल 17 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...