भदोही, नवम्बर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में आज यानि दो नवंबर से 36 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। रविवार को पहले दिन अवकाश के कारण केंद्र बंद थे। उधर, अभी विभाग को बोहनी के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। उसका कारण गत दिनों हुई बरसात है। बता दें कि जिले में पहले 28 क्रय केंद्र बनाए गए थे, जहां 28 हजार 500 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। नए आठ केंद्रों में खाद्य विभाग के अभोली, रमईपुर और सुरियावां में एक-एक केंद्र शामिल हैं। वहीं, पीसीएफ के घोसिया, महराजगंज और उगापुर (तहसील औराई), सहकारी संघ गोपीगंज पड़ाव और डी-पैक्स सूर्यभानपुर उपकेंद्र नारेपार में भी केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: आज से शुरू होगी धान की खरीद जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि किसानों को सामान्य धान क...