भदोही, नवम्बर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पट्टीबेजांव गांव में शिक्षा परिवर्तन प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा पांच से लेकर 10वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। आयोजक राकेश पाल ने बताया कि प्रथम पाली में कक्षा 5, 6, 7 एवं 8 के कुल 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जबकि द्वितीय पाली में कक्षा 9 एवं 10 के कुल सौ बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल 350 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस मौके पर धीरज पाल, मंगेश पाल, छोटई अली, रत्नेश यादव आदि रहे। कहा कि आगामी दिनों में परीक्षा में भाग लेने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: अभियान ट्रस्ट प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए दो हजार विद्यार्थी यह भी पढ़ें- Gonda News: प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने लिया भाग...