भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने सुलह समझौते के आधार पर 35 परिवारों को टूटने से बचाने का काम किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि एक दूसरे के खिलाफ शिकायती पत्र देने का काम पति एवं पत्नी ने किया था। मामले में संबंधित को महिला थाने पर बुलाने का काम किया गया। जहां पर जवानों ने पक्षों से संवाद करके उनके बीच बनी दूरी को समाप्त कराया। उसके बाद वे एक बार फिर एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए। उधर, नवरात्र के बीच पुलिस के इस नेक काम को लोगों ने सराहने का काम किया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बिखरने की कगार पर पहुंचे 76 परिवारों में लौटी खुशियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...