भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 140 दो पहिया तथा 130 चार पहिया सहित कुल 270 वाहनों का चालान किया। साथ ही चार लाख चौदह हजार रूपये का समन किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने जोरई से तीन, कोइरौना ने भभौरी से दो, भदोही कोतवाली ने पीरखांपुर से दो, ऊंज ने पिल्खुना गांव से दो, दुर्गागंज ने थाना परिसर से तीन लोगों के साथ ही कुल 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...