भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 204 दो पहिया वाहनों तथा 30 चार पहिया सहित कुल 234 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख 62 हजार पांच सौ रुपये का समन किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने थाना गेट से दो, दुर्गागंज ने छनौरा से दो, गोपीगंज ने लालानगर से एक व्यक्ति के साथ कुल पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करने का काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...