Bhadoni News: 15 लोग पाबंद, 133 वाहनों का चालान
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 120 दो पहिया तथा 13 चार पहिया समेत कुल 133 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख पैंतीस हजार रूपये का समन किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने सिंहपुर से चार, गोपीगंज ने सराय जगदीश से दो, कोइरौना ने दरवासी से दो, भदोही ने जाहिदपुर से एक, कुसियरा से एक, औराई ने भरतपुर से एक, ऊंज ने नौधन से दो, सुरियावां ने हरिपट्टी से दो लोगों के साथ ही कुल 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.