भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में बिना नक्शा पास कराए लाखों खर्च कर अलीशान मकान बनवाने वालों की दिक्कतें अब बढ़ने लगी है। जिला पंचायत द्वारा 12 ऐसे मकान स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है जो बिना नक्शा पास कराए भवन का निर्माण करा चुके हैं। हिदायत दी गई कि पंद्रह दिन के अंदर नक्शा पास नहीं कराते हैं तो आरसी जारी करते हुए विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत के कार्याधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत विधि भवन मानचित्र 23 मार्च वर्ष 2019 से लागू है। जिले के ग्रामीण अंचलों में व्यापारिक, शैक्षणिक एवं आवासीय भवन को विनिमित करने के लिए जिपं द्वारा मानचित्र प्रदान की जाती है। यदि एक हजार वर्ग मीटर से ज्यादा रकबा में भवनों का निर्माण कराते हैं तो जिला पंचायत से नक्शा पास कराना होगा। ऐसा ...