भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के औराई थाने की पुलिस ने पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये वापस कराने का काम किया। जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। संजय कुमार यादव पुत्र महेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम बाडी, उचेठा, द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से पैसा ट्रान्सफर कर दिया गया था। पैसा मांगने पर संबंधित ने वापस करने से मना कर दिया। साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई ने लिखा पढ़ी करके 10 हजार रुपये वापस कराने का काम किया। पुलिस टीम में शेतान्षु शेखर पंकज, रणविजय सिंह और शुभम अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...