भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर से सटे याकूबपुर गांव में रविवार को कजरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिन में 10 बजे से कजरी गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान सतीश सरोज, अस्ती एवं हूबलाल गौतम मछलीशहर, जौनपुर ने कजरी के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डालने का काम किया। दहेज प्रथा, जातिवाद, सामाजिक भेदभाव आदि पर गायकों ने अपनी रचनाओं से प्रकाश डाला। साथ ही लोगों की वाहवाही एवं तालियां बटोरने का काम किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान बनारसी यादव, राम नरेश सरोज आदि रहे। उधर, रविवार को कई दिनों के बाद धूप, बदली एवं बूदाबांदी के बाद भी कजरी सुनने को बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे। बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में भी उत्साह नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...