भदोही, जुलाई 11 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश शुरू होते ही गंदगी जमा होने लगा है। होटलों ढाबों पर इन दिनों स्वच्छता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन कर लोग बीमार न पड़ जाए यह चिंता लोगों को सताए जा रही है। हालांकि खाद्य विभाग सावन माह के पूर्व दुकानों पर जांच कर शुद्ध खाद्य पदार्थ बिक्री कराने का दावा की है। यह भी पढ़ें- पेज 3: एक्सपायर मसाले, फफूंद लगा अचार नष्ट करायास्वच्छता की स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूसराय, औराई, महराजगंज, घोसिया, लालानगर, गोपीगंज, जंगीगंज व ऊंज में दर्जनों दुकान व होटल-ढाबा संचालित हो रहे हैं। एक दर्जन ऐसे होटल-ढाबा हैं, जहां हर नियमों की अनदेखी की जा रही है। भोजन बनाने वाले भी स्वच्छता को तार-तार कर रहे हैं। काई लगे ड्रम में पीने का पानी भरा जा रहा है...