Bhadoni News: हादसे में महिला की मौत, चालक पर मुकदमा
भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सड़क हादसे में महिला समेत आठ लोग घायल हुए थे, जिसमें इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मामले में गोपीगंज पुलिस ने कोइरौना के वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। कोइरौना थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव निवासी मोहनलाल ने तहरीर में कहा कि पत्नी धर्मा देवी चार पहिया वाहन से दर्शन करने के लिए रिश्तेदारों के साथ मिर्जापुर गई थीं। तीन अक्तूबर की भोर में तिलई, जोपा, मिर्जापुर से घर आते समय चार पहिया वाहन चालक ने गाड़ी को लापरवाहीपूर्वक चलाने का काम किया। जिसके कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गई और आठ दर्शनार्थी घायल हो गए थे। हादसा गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव सीता बाबा के पास हुआ था। घायलों को इलाज को सरकारी अस्पताल ले जाने पर रेफर कर दिया गया था। प्रयागराज ले जाते समय पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.