Bhadoni News: हादसे का कारण बन रहे रात्रि में खड़े ट्रक
भदोही, अक्टूबर 12 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में खड़े हो रहे ट्रक हादसे का कारण बन रहे हैं। तेज गति से चलने वाले छोटे-बड़े वाहन ट्रक, डंफर एवं ट्रेलर से भिड़कर हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। रात में ट्रकों को चिन्हित स्थानों पर खड़ा किया जाए तो इस तरह की घटना में कमी आएगी। थाना क्षेत्र के वहिदा के पास रात को मनमाने ढंग से ट्रक को खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में तेज गति से आने वाले छोटे-बड़े वाहन खड़े ट्रक में भिड़कर गंभीर रूप से घायल होने के साथ मौत की मुंह में समा जाते हैं। ऐसे में ट्रकों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाए तो इस तरह की घटना में कमी आना संभव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.