Bhadoni News: हादसे का कारण बन रहे आटो चालक
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महराजगंज चौराहे पर मनमाने ढंग से खड़े हो रहे आटो हादसे का कारण बन रहे हैं। मनबढ़ आटो चालक सवारी व स्थानीय लोगों से विवाद करने पर उतारू हो जा रहे हैं। बाजार वासियों की माने तो आटो चालक सर्विसलेन के दोनों तरफ मनमाने ढंग से आटो खड़ी कर देते हैं। सवारी दिखते ही हाथ पकड़कर अपने आटो में बैठाने लगते हैं। यात्री बैठने से इनकार किए नहीं कि आटो चालक विवाद करने पर आमदा हो जाते हैं। ऐसे में आटो को निर्धारित स्थान पर खड़ी किया जाए तो हादसा कम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.