भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के पिपरी, धौरहरा में आवारा पशुओं का जमघट बना है। आलम यह है कि हाइवे, घरों एवं स्कूल एवं कालेजों में वे घुस जा रहे हैं। इसके कारण रहवासियों में दशहत का आलम बना हुआ है। वे अप्रिय घटना होने से डरे हुए हैं। प्रशासन से कदम उठाने की मांग किया।बता दें कि वरुणा नदी के किनारे बसे पिपरी और धौरहरा नगर पालिका परिषद भदोही के तहत आते हैं। दोनों गांवों से मछलीशहर-वाराणसी हाइवे का रिंग रोड भी निकला है। सड़क निर्माण को मिट्टी डालकर छोड़ा गया है। इन दिनों हाइवे, पिपरी और धौरहरा सुबह से लेकर देर रात तक आवारा पशुओं का जमघट बना हुआ है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर एवं शाम को पशु स्कूल, कालेज के परिसरों, दरवाजों एवं हाइवे पर एकट्ठा हो जाते हैं। इसके कारण उनके हमला करने का डर बना रहता है...