भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गिराई झिलियापुल ओवरब्रिज पर बीच सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़े किए गए कंटेनर के कारण मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। हालांकि संयोगवश इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रेलर चालक घायल हो गया और लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहा एक ट्रेलर जीटी रोड झिलिया पुल के पास ओवरब्रिज पर बीच सड़क में खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराया। हादसे में ट्रेलर चालक विक्रम सिंह (28) पुत्र शिंद्रपाल, निवासी मोगा (पंजाब) घायल हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया। घायल चालक ने बताया कि ओवरब्रिज पर दोनों दिशाओं से लगातार वाहनों का आवागमन हो रहा था। इसी दौरान बीच सड़क प...