भदोही, नवम्बर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमवां में राष्ट्रीय राजमार्ग अंडरपास के पास गुरुवार को भारी वाहनों के दबाव के चलते भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए। इससे मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बता दें कि प्रयागराज के हंडिया में डायवर्जन के कारण कई वाहन रांग साइड से आ रहे थे। गाड़ियों के आवागमन के चलते टोल प्लाजा से वापस लौट रहे वाहन चालक अंडरपास के रास्ते अंदर से घूमकर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान भारी वाहनों की एक साथ आवाजाही से अमवा अंडरपास के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एंबुलेंस भी रास्ते में फंस गई। मौके ...