भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। वाराणसी-मछलीशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 731-बी का बचा हुआ कार्य कराने को विभाग ने 324.49 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बरसात, धन आने में विलंब तथा कालीन मेला आयोजन में काफी कम समय होने के कारण कार्यों को समय पर पूरा करना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके कारण बायरों एवं निर्यातकों को मुसीबत से दो चार होना पड़ेगा। बता दें कि शहर के कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट में 50वां इंटरनेशनल कालीन मेला आगामी माह अक्तूबर में प्रस्तावित है। कालीन निर्यात संवर्द्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से बायरों को बुलाने के साथ ही मेले की अन्य तैयारियों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन सर्वाधिक दिक्कतें बेहमानो एयरपोर्ट से लाने एवं पहुंचाने में होंगी। कारण, कंधिया रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का स...