भदोही, जुलाई 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के गोपीगंज, जंगीगंज एवं औराई बाजार में जीटी रोड के किनारे पटरियों पर बेधड़क दुकानें सज रही हैं। इसके कारण न सिर्फ जाम लग रहा है। बल्कि हादसे का भी डर बना हुआ है। लोगों ने आगामी सावन माह को देखते हुए अभियान चलाने की मांग किया है। बता दें कि जीटी रोड के साथ ही प्रमुख मार्गों की पटरियों पर दुकान सजाने के कारण आए दिन जाम लग रहा है। लोग सब्जी, फल आदि की खरीदारी को आने पर वाहनों को सड़कों पर ही पार्क कर देते हैं। इसके कारण हादसे भी हो रहे हैं। गत माह अफसरों ने अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। कुछ स्थानों पर अभियान को चलाया गया। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। डीएम से पटरियों को खाली कराने की मांग लोगों ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...