Bhadoni News: हरा नीम का पेड़ काटने पर तीन लोगों पर केस
भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। हरियाली के दुश्मनों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। औराई थाने में बीट प्रभारी औराई, महराजगंज वन रेंज बृजेश कुमार मिश्रा ने ने दी तहरीर दी। पुलिस ने दो नामजद एवं एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। तहरीर में कहा कि हरा पेड़ काटने की शिकायत पर कठारी गांव में पहुंचा। वहां पर गांव के ही इमरान अली तथा चार लोगों द्वारा नीम के पेड़ को काटा जा रहा था। जिसकी गोलाई 2.80 मीटर थी। उक्त पेड़ की दो डालियां एवं जड़ से पेड़ को आधा जबरदस्ती काट दिया गया था। गांव के ही रवि शंकर जायसवाल ने बताया कि उक्त नीम का पेड़ उनका है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर इमरान अली, रवि शंकर जायसवाल निवासी कठारी एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.